Aaj Ka Panchang 21 April 2024: प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा करने से पहले पंचांग में शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 21 April 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी आज है. हर महीने में दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं. पहला कृष्ण पक्ष में दूसरा शुक्ल पक्ष में. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है.

Aaj Ka Panchang 21 April 2024: आज 21 अप्रैल 2024 दिन रविवार है. चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है. आज सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक है. आज रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा. चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 20 अप्रैल को रात्रि 10 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो गई है. त्रयोदशी तिथि का समापन 22 अप्रैल को रात्रि 12 बजकर 53 मिनट पर होगा. ऐसे में चैत्र माह का दूसरा प्रदोष व्रत 21 अप्रैल दिन रविवार यानि आज है. इस दौरान पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 51 से 09 बजकर 02 मिनट तक रहने वाला है.

21 अप्रैल 2024 रविवार
चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी रात -12:53 उपरांत चतुर्दशी
श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,
हिजरी सन-1445-46
सूर्योदय-05:20
सूर्यास्त-06:15
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- उतरा फाल्गुन उपरांत हस्त ,
योग – व्याघात ,करण-कौ ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मेष , चंद्रमा- कन्या , मंगल-कुम्भ , बुध- मीन , गुरु-मेष ,शुक्र-
मीन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया रविवार
प्रात: 06:00 बजे से 7:30 तक उद्वेग
प्रात: 07:30 बजे से 09:00 तक चर
प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक लाभ
प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक अमृत
दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक काल
दोप. 1:30 बजे से 3 बजे तक शुभ
दोप. 3 बजे से 4:30 बजे तक रोग
शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक उद्वेग

Also Read:Pradosh Vrat in April 2024: कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत 20 या 21 अप्रैल, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और अपने सवाल का जवाब

उपाय
प्रात: उठकर 108 बार ॐ नमः शिवाय का जप करे।
आराधनाःॐआदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नःसूर्यःप्रचोदयात्॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः
प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक
राहु काल: सांय 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशाशूल- नैऋत्य एवं पश्चिम
।।अथ राशि फलम्।।

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >