Aaj Ka Panchang 2 December 2025: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 2 December 2025: आज का पंचांग हमें शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति के बारे में बताता है, जिससे हम अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय में शुरू कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं. पंचांग में ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण के बारे में जानकारी होती है, जो हमारे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है.

Aaj Ka Panchang 2 December 2025: आज 2 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि है. हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 2 दिसंबर के पंचांग के जरिए आज का शुभ मुहूर्त और अशुभ समय…

02 दिसम्बर मंगलवार 2025

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वादशी दिन -12:16 उपरांत त्रयोदशी
श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47
सूर्योदय 06:19
सूर्यास्त-04:58
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- अश्विनी उपरांत भरणी , योग -वरियान ,करण -कौ ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- वृश्चिक ,
चंद्रमा- मेष , मंगल-वृश्चिक , बुध- तुला , गुरु-कर्क ,शुक्र-
वृश्चिक ,शनि-कुम्भ ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह

चौघड़िया-मंगलवार

प्रातः06:00 से 07:30 रोग
प्रात:07:30 से 09:00 तक उद्वेग
प्रातः 09.00 से 10.30 तक चर
प्रातः10:30 से 12:00 लाभ
दोपहर:12:00 से 1:30 तक अमृत
दोपहरः01:30 से 03:00 तक काल
शामः 03:00 से 04:30 तक शुभ
शामः 04:30 से 06:00 तक रोग
खरीदारी के लिए शुभ समयः
दोपहर:12:00 से 1:30 तक।

उपाय

सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें।
आराधनाःभगवान शंकर जी की आराधना करें।
राहु काल: अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
।।अथ राशि फलम्।।

Also Read: Purnima 2025 Upay: साल 2025 की आखिरी पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी और घर में आएगी खुशहाली

Also Read: Shani Effect on Rashi: मार्गी शनि और शुक्र-बुध की जोड़ी 2026 में इन राशियों को बनाएगी धनवान, भाग्योदय के दुर्लभ और अद्भुत संयोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >