Aaj ka Panchang 18 मार्च 2024: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमी उपरांत दशमी, जानें शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 18 March 2024: हिन्दू पंचांग का विशेष महत्व है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है.

Aaj ka Panchang 18 March 2024: हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग (Panchang) में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूला, चंद्रबल और ताराबल आदि की गणना की जाती है. आज 18 मार्च 2024 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा. दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.

राहुकाल 07 बजकर 58 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. बता दें कि पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है. पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं. आइए जानते हैं आज 18 मार्च 2024 दिन सोमवार का पंचांग (Monday Panchang) क्या कहता है.

18 मार्च सोमवार 2024

अशुभ काल

राहु काल – सुबह 07 बजकर 58 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक
यम गण्ड – सुबह 10 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक
कुलिक – दोपहर 02 बजे से 03 बजकर 30 मिनट
दुर्मुहूर्त – 12 बजकर 53 मिनट से 01 बजकर 42 मिनट तक और 03 बजकर 18 मिनट से 04 बजकर 06 मिनट तक

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक
अमृत काल – सुबह 07 बजकर 43 मिनट से 09 बजकर 22 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजे से 05 बजकर 48 मिनट तक
शुभ योग
रवि योग- 06 बजकर 10 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >