आज का पंचांग 16 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 16 February 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिनभर के महत्वपूर्ण समय और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है. आज सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए श्रेष्ठ है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: आज का पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 16 February 2026: आज 16 फरवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 05 बजकर 09 मिनट तक रहेगी. इसके बाद अमावस्या तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य कुंभ राशि में है. चंद्रमा मकर राशि में है. मंगल मकर राशि में हैं. बुध कुंभ राशि में हैं. शुक्र कुंभ राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं, शनि मीन में हैं. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

आज का पंचांग 16 फरवरी 2026 दिन सोमवार

तिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 05 बजकर 09 मिनट तक उपरांत अमावस्या
वार: सोमवार.
विक्रम संवत: 2082.
शक संवत: 1947.
सूर्योदय: 06:24 AM.
सूर्यास्त: 05:44 PM.
अयन: उत्तरायण.
ऋतु: शिशिर.

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र रात 08:36 तक उसके बाद धनिष्ठा.
योग: वरियान योग रात 02:01 बजे तक, उसके बाद परिघ योग.
करण: शकुनि सुबह 06:54 तक, उसके बाद चातुष्पाद

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: मकर राशि.
सूर्य: कुंभ राशि.
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री).
मंगल: मकर राशि.
बुध: कुंभ राशि.
शुक्र: कुम्भ राशि.
शनि: मीन राशि.
राहु: कुंभ राशि.
केतु: सिंह राशि.

दिन का चौघड़िया (पटना)

अमृत (सर्वोत्तम): 06:24 AM से 07:49 AM
काल (हानि): 07:49 AM से 09:14 AM
शुभ (उत्तम): 09:14 AM से 10:39 AM
रोग (अशुभ): 10:39 AM से 12:04 PM
उद्वेग (अशुभ): 12:04 PM से 01:29 PM
चर (सामान्य): 01:29 PM से 02:54 PM
लाभ (उन्नति): 02:54 PM से 04:19 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 04:19 PM से 05:44 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:41 AM से 12:26 PM.
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:04 PM से 02:48 PM.
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:52 AM से 05:38 AM.

अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 07:49 AM से 09:14 AM.
यमगण्ड: सुबह 10:39 AM से 12:04 PM.
गुलिक काल: दोपहर 01:29 PM से 02:54 PM.
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो आईने में अपना चेहरा देखकर निकलें).

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज का दिन सोमवार शिव जी को समर्पित है.
सरल उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और पितरों के निमित्त दान पुण्य करें.

Also Read: लक्ष्मी नारायण राजयोग से बदलेगा इन 7 राशि वालों का भाग्य, पढ़ें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >