Aaj Ka Panchang: आज 08 जुलाई 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang 08 July 2025: आज का पंचांग हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया व्यवसाय आरंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से 08 जुलाई 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं.

Aaj Ka Panchang 08 July 2025: आज 08 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन है. यह दिन हर दृष्टि से शुभ और फलदायी माना जा रहा है. यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत, वाहन, मकान, वस्त्र या आभूषण की खरीदारी का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए उत्तम है. मंगलवार के दिन ग्रहों की अनुकूलता कई राशियों के लिए भाग्यवृद्धि का संकेत दे रही है. शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त और अशुभ समय जानना भी जरूरी है, ताकि आपका कार्य सिद्ध हो सके और शुभ फलों की प्राप्ति हो.

आज मंगलवार 08 जुलाई 2025 मंगलवार का पंचांग

मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व है
विक्रम संवतः- 2082
शक संवतः- 1947
आयनः- उत्तरायन
ऋतुः- वर्षा ऋतु
मासः- आषाढ़ माह
पक्षः- शुक्ल पक्ष

आज 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानें किसकी चमकेगी किसमत

तिथिः- त्रयोदशी तिथि 25:38:39 तक तदोपरान्त चतुर्दशी तिथि
तिथि स्वामीः- त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं तथा चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं।
नक्षत्रः- ज्येष्ठा नक्षत्र 28:50:51 तक तदोपरान्त मूल नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः- ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं तथा मूल नक्षत्र के स्वामी केतु देव है।
योगः- शुक्ल 22:08:49 तक तदोपरान्त ब्रह्म योग

आज के दिन का वर्जित समय

आज के दिन 16:06 से 17:47 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

..अथ राशि फलम्..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >