कजरी तीज पर करें 5 खास उपाय, हमेशा खुशहाल रहेगा वैवाहिक जीवन

कजरी तीज का पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा. इस विशेष अवसर पर दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए 5 अचूक उपाय बताए गए हैं। गौरी-गणेश पूजन, सुहाग सामग्री अर्पित करने और भगवान शिव को खीर का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

कजरी तीज महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व है, जो कि हर साल भादो (भाद्रपद) मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल कजरी तीज 31 अगस्त को है. तृतीया तिथि 30 अगस्त को सुबह 9 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 31 अगस्त को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर होगी.

उदया तिथि के मुताबिक, कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त को रखा जाएगा. धार्मिक परंपरा के अनुसार, कजरी तीज पर व्रत-पूजन के साथ-साथ कुछ आसान उपाय करने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है.

गौरी-गणेश का करें पूजन

परंपरानुसार, कजरी तीज के दिन नए हरे वस्त्र पहनकर गौरी-गणेश का पूजन करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इस व्रत में हरे रंग का खास महत्व है. कहा जाता है कि इस दिन हरा वस्त्र पहनकर पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

अर्पित करें सुहाग की 16 सामग्रियां

दांपत्य जीवन को खुशहाल रखने के लिए कजरी तीज के दिन माता पार्वती को सुहाग की 16 सामग्रियां (संदूर, बिंदी, हरे रंग की चूड़ियां मेहंदी, नथ या लोंग, कमरबंद और बाजूबंद, लाल वस्त्र या चुनरी, कंगन, मंगलसूत्र या हार, पायल और बिछिया काजल, लाली अलता इत्यादि) चढ़ाना चाहिए.

चूंकि, ये सभी सौभाग्य के प्रतीक हैं इसलिए इन चीजों को मां पार्वती को चढ़ाने से सौभाग्य बढ़ता है, ऐसी मान्यता है. पूजन के बाद सुहाग की सामग्रियों को संभालकर रखना चाहिए और खुद इस्तेमाल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: गुरु के नक्षत्र गोचर से संवर जाएगी 5 राशि वालों की तकदीर! बंपर लाभ के हैं योग

भगवान शिव को लगाएं खीर का भोग

कजरी तीज के दिन भगवान शिव को चावल के खीर का भोग लगाना चाहिए. साथ ही पूजन की समाप्ति पर प्रसाद के तौर पर बांटना चाहिए. इससे भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

व्रत कथा का पाठ है जरूरी

इस दिन पूजन के बाद व्रत का का पाठ करना चाहिए या सुनें और पति की लंबी उम्र की कामना करें. ऐसा करने से पति के लिए की कामना पूरी होती है.

ये भी पढ़ें: कजरी तीज कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

कजरी तीज पर करें इन चीजों का दान

कजरी तीज के दिन महिलाओं के बीच सुहाग की सामग्रियों का दान करना भी शुभ और मंगलकारी माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >