साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (23 जुलाई 2023 से 29 जुलाई 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (23 जुलाई 2023 से 29 जुलाई 2023): साल 2023 का सातवें महीना यानी जुलाई 2023 के तीसरे सप्ताह की शुरू हो चुकी है. मेष से मीन राशिवालों के लिए जुलाई माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

1 / 0
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (23 जुलाई 2023 से 29 जुलाई 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?
फुल स्क्रीन में देखें

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (23 जुलाई 2023 से 29 जुलाई 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (23 जुलाई 2023 से 29 जुलाई 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

मेष साप्ताहिक राशिफल
 इस हफ्ते आप यात्रा पर जा सकते हैं और नए लोगों से बातचीत करने में दिलचस्पी दिखा सकते हैं. आपका मिजाज खुशनुमा रहेगा, लेकिन इसी के साथ कुछ मुद्दे ऐसे होंगे जिन्हें अभी भी सुलझाने की जरूरत है.

वृष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय रुके धन की प्राप्ति कराएंगे.इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है.

 मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह परिवारिक जीवन में धर्म कार्यो के आयोजनों को मूर्त रूप दिया जा सकता है.इस सप्ताह का मध्य भाग आपके व्यावसाय में प्रगति देने वाला रहेगा.

कर्क साप्ताहिक राशिफल
आपके काम में उन्नति के योग हैं और काम में मिलकर चलने वाला समय है. जल्दबाजी में कोई डिसीजन न लें और अपनी वाणी पर थोड़ा सा नियंत्रण रखें.

सिंह साप्ताहिक राशिफल
राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं.पीला व नारंगी रंग शुभ है.किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है.प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें.

कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह द्वितीय भाग मे आपको कई संदर्भो मे उत्साह जनक परिणाम प्राप्त होने के योग रहेगे.सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी.किसी निकटतम व्यक्ति के मध्य सेवा समझौतों में हस्ताक्षर होने के योग रहेगे.

तुला साप्ताहिक राशिफल
धन संबंधी मामलों के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल रहेगा, काम के प्रति थोड़ी सी सजगता बढ़ेगी. शॉर्ट ट्रेवल के योग हैं. गवर्नमेंट से कुछ काम बनते हुए दिखाई देते हैं, अपने काम पर मेहनत करें और आगे बढ़ें.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है. जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है.जॉब  के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे।

धनु  साप्ताहिक राशिफल
आाजीविका के संदर्भों में भाग्य साथ देगा.सहकर्मियों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च रहेगा.इस सप्ताह के मध्य भाग में गृहस्थ जीवन में भवन व वाहन संदर्भों में लाभप्रदता की स्थिति कायम करने में महती प्रगति के योग रहेगे.कहीं न कहीं से धन लाभ रहेगा.

मकर साप्ताहिक राशिफल
 आपका ध्यान रचनात्मकता और लोगों के साथ आपके समीकरण से हटकर आर्थिक मामलों पर केंद्रित होगा, जैसे- आपकी आय, टैक्स, किराया, महत्वपूर्ण कागजातों और चेक पर हस्ताक्षर आदि.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा.भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें.सफेद व हरा रंग शुभ है.जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा.

मीन साप्ताहिक राशिफल
 पूर्व के विवादों को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेंगे.सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है.उचित खान का क्रम अपेक्षत रहेगा.प्रेम संबंधों में साथी के मध्य कहा-सुनी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >