Weekly Horoscope 22-28 June 2025: मेष, तुला, कुंभ सहित इन राशियों को  जून से अंतिम हफ्ते रहना होगा सतर्क

Weekly Horoscope 22-28 June 2025: आने वाले 22 से 28 जून 2025 तक का सप्ताह कुछ राशियों के लिए चुनौतियों भरा हो सकता है. ग्रहों की चाल, विशेषकर सूर्य, शनि और राहु,मेष, तुला और कुंभ जैसे राशियों को सतर्क रहने की सलाह देती है. जानें किस राशि को किन बातों में बरतनी चाहिए खास सावधानी इस साप्ताहिक राशिफल में.

Weekly Horoscope 22-28 June 2025: जून 2025 का अंतिम सप्ताह राशियों के लिए कई ज्योतिषीय परिवर्तनों का संकेत लेकर आया है. इस दौरान सूर्य, शनि, राहु और चंद्रमा जैसे प्रमुख ग्रहों की विशेष स्थिति कुछ राशियों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है. 22 जून से 28 जून 2025 तक का यह समय जीवन के कई क्षेत्रों—जैसे नौकरी, स्वास्थ्य, संबंध और धन—में उतार-चढ़ाव ला सकता है.

मेष (Aries)

गुस्से और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में वाद-विवाद से बचना चाहिए. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.

मेष राशि के लिए 22 जून से 28 जून को जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा, देखें साप्ताहिक राशिफल

वृषभ (Taurus)

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सलाह ज़रूर लें. उधारी या निवेश में नुकसान हो सकता है.

वृषभ राशि के जीवन में 22 से 28 जून तक प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं, देखें साप्ताहिक राशिफल

मिथुन (Gemini)

मित्रों से विवाद की संभावना है. रिश्तों में पारदर्शिता रखें और बातों को दिल से न लगाएं. स्वास्थ्य में भी गिरावट संभव है.

मिथुन राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, देखें 22-28 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क (Cancer)

घर-परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है. किसी पुराने विवाद के उभरने की आशंका है. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कर्क राशि को मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा, देखें 22 से 28 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

सिंह (Leo)

मानसिक तनाव बढ़ सकता है. करियर में स्थिरता की कमी महसूस हो सकती है. आत्मविश्वास बनाए रखें और निर्णय सोच-समझकर लें.

सिंह राशि के लिए व्यापारिक योजना लाभप्रद साबित होगी, देखें 22-28 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या (Virgo)

कानूनी या सरकारी मामलों में परेशानी आ सकती है. दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें और धोखे से बचें. यात्रा टालें तो बेहतर रहेगा.

कन्या राशि के जातक विवाहित जीवन में अनबन से बचें, देखें 22 से 28 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

तुला (Libra)

प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. साथी से खुलकर बात करें. कार्यक्षेत्र में भी अप्रत्याशित परिवर्तन की संभावना है.

तुला राशि वालों को पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं, जानें 22 से 28 जून का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक (Scorpio)

सप्ताह की शुरुआत से ही थकान और तनाव महसूस हो सकता है. नींद पूरी करें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

वृश्चिक राशि के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, जानें 22 से 28 जून का साप्ताहिक राशिफल

धनु (Sagittarius)

कार्यक्षेत्र में अकारण आलोचना का सामना करना पड़ सकता है. कोई भी कार्य शुरू करने से पहले योजना स्पष्ट रखें.

धनु राशि वालों को सेहत को लेकर सतर्क रहें, देखें 22 से 28 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर (Capricorn)

वित्तीय दबाव महसूस हो सकता है. पुरानी देनदारियां या कर संबंधी झंझट परेशान कर सकते हैं. संयम से काम लें.

मकर राशि वालों की प्रोफेशनल छवि मजबूत होगी, जानें 22 से 28 जून का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ (Aquarius)

मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है. इस सप्ताह ध्यान और मेडिटेशन से मन को शांत करें. डिजिटल डिटॉक्स फायदेमंद रहेगा.

कुंभ राशि वालों के परिवार में धार्मिक माहौल बनेगा, जानें 22 से 28 जून का साप्ताहिक राशिफल

मीन (Pisces)

किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है. भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही से बचें.

परिवार में सुख-शांति और मेल-मिलाप का माहौल रहेगा, देखें 22 से 28 जून का साप्ताहिक राशिफल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >