Weekly Horoscope 13 to 19 September 2026: सितंबर माह का नया हफ्ता आरंभ होने वाला है. मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए नया हफ्ता मिला जुला रहने वाला है. वृषभ राशि की फाइनेंशियल पोजिशन सही होगी तो तुला राशि वालों को वैवाहिक जीवन में थोड़ा संभलकर चलना होगा. यहां जानें ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन से 13 से 19 सितंबर का साप्ताहिक राशिफल.
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों की सेहत पर असर पड़ सकता है, इसलिए अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखें. इस हफ्ते जुबान को कंट्रोल करना जरूरी है, नहीं तो रिश्तों में दरार के असर हो सकते हैं.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ रोजाना करें, और मंगलवार को हनुमान मंदिर में बजरंग बली को दीपक दिखाएं
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए इस हफ्ते रुके काम पूरे हो सकते हैं. इस सप्ताह किस्मत का साथ मिलेगा जिससे फाइनेंशियल पोजिशन सही होगी. बस जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, चोट-चपेट के आसार नजर आ रहे हैं.
उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करें.
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस हफ्ते मेहनत सफल होगी. ऑफिस और कार्यक्षेत्र में आपके काम को तवज्जो मिलेगी. हो सकता है छोटे ट्रिप प्लान करें साथ ही ये यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है.
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को लाल फूल अर्पित कर जल अर्पित करें.
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते कर्क राशि वालों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. इस हफ्ते जातकों को आर्थिक लाभ के योग है. ऑफिस में थोड़ी परेशानियां हो सकती है, पर हफ्ते के दूसरे भाग में कुछ अच्छे मौके भी मिलेंगे.
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें और उनका आशीर्वाद मांगें.
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के लिए आने वाला हफ्ता शुभ रहने जा रहा है. इस हफ्ते आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के आसार है.
उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा या हरी पत्तियां खिलाएं.
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों को करियर में शुभ फल मिलने के आसार हैं. इस हफ्ते आपको अपनी शादीशुदा जीवन थोड़ा पेशेंस रखना होगा. यह सप्ताह आपके लिए कई खुशियां लेकर आ सकता है.
उपाय: रविवार को पीला या ऑरेंज वस्त्र धारण कर सूर्य को जल दें.
ये भी पढ़े: पितृ पक्ष में लक्ष्मी-नारायण योग का खास संयोग, 5 राशि के जातकों की बढ़ेगी आमदनी; तरक्की के मजबूत योग
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला हफ्ता फायदेमंद हो सकता है. इस सप्ताह विदेश से जुड़े कारोबार में फायदा हो सकता है. वैवाहिक जीवन में संभलकर चलने और बेवजह बहस से बचने की सलाह दी जाती है.
उपाय: गुरुवार को केले का दान करें.
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए इस हफ्ते भाग्य का साथ मिलने वाला है. जो लोग विदेश जाने का सपना देखते हैं उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक मामलों में लोग आपसे लिया हुआ पुराना कर्ज चुका सकते हैं.
उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर पूजा करें और गुड़-चना चढ़ाएं
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते धनु राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकता है. करियर में सफलता के आसार नजर आ रहे हैं. सेहत संबंधी समस्या हो सकती है, पेट का ख्याल रखें. बाहर के खाने से परहेज करें.
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीली वस्तु का दान करें.
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों के इस हफ्ते कारोबार में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इस सप्ताह पार्टनर से विवाद हो सकता है इसलिए बहस से बचें. आर्थिक स्थिति सामान्य होगी.
उपाय: शनिवार को शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमंद को दान करें.
कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातक इस हफ्ते विरोधियों पर भारी पड़ते नजर आ सकते हैं. सेहत में भी पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिल सकता है. अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो थोड़ी और मेहनत की जरूरत पड़ सकती है.
उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें और शनि देव की पूजा करें.
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों को इस हफ्ते संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है. इस हफ्ते आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार के साथ समय बिताएंगे, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और पीली मिठाई का दान करें.
डिसक्लेमर : यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इसका वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है. प्रभात खबर इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है.