Weekly Horoscope 09 to 15 June 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानें किन राशियों पर बरसेगा भाग्य का आशीर्वाद

Weekly Horoscope 09 to 15 June 2025: आने वाला हफ्ता 9 जून से 15 जून 2025 का सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. इस दौरान ग्रहों की चाल आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. जानिए इस हफ्ते मेष से मीन राशि तक किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे बरतनी होगी सावधानी.

Weekly Horoscope 09 to 15 June 2025: जून 2025 का दूसरा सप्ताह, यानी 9 से 15 जून के बीच का समय, सभी राशियों के लिए बदलाव, नई संभावनाएं और आत्मविश्लेषण का संकेत लेकर आया है. इस अवधि में कुछ जातकों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में सफलता के अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को अपने संबंधों और सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में किस तरह के बदलाव ला सकती है, आइए जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का साप्ताहिक राशिफल और प्राप्त करें महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सलाह.

मेष साप्ताहिक राशिफल

आपके अंदर जोश और ऊर्जा की भरमार रहेगी. कार्यस्थल पर नई योजनाएं बन सकती हैं और परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा. किसी छोटी यात्रा का योग है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें.

Aries Weekly Horoscope 9 से 15 जून 2025, सेहत चिंता का कारण बन सकती है 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उलझनों के साथ हो सकती है, लेकिन अंत तक हालात आपके पक्ष में होंगे. कार्यस्थल पर प्रशंसा और दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी. वित्तीय मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा.

Taurus Weekly Horoscope 9 से 15 जून 2025, संबंधों में मिठास बढ़ेगी

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपकी व्यस्तताओं से भरा हो सकता है. कार्यों का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन में नई शुरुआत की संभावना है. स्वास्थ्य को लेकर संयमित जीवनशैली अपनाना लाभदायक होगा.

Gemini Weekly Horoscope 9 से 15 जून 2025, पारिवारिक विवाद का समाधान निकलेगा

कर्क साप्ताहिक राशिफल

पुराने अधूरे काम पूरे होने के आसार हैं. करियर में उन्नति संभव है और परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर रह सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें.

Cancer Weekly Horoscope 9 से 15 जून 2025, सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कोई पुराना मित्र संपर्क में आ सकता है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां निभानी होंगी, जिनमें सफलता के लिए मेहनत जरूरी है. निजी रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें.

Leo Weekly Horoscope 9 से 15 जून 2025, अनावश्यक खर्चों से बचाव होगा

कन्या साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण रहेगा. छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है.

Virgo Weekly Horoscope 9 से 15 जून 2025, सिरदर्द या नींद की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं 

तुला साप्ताहिक राशिफल

आपका आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहेगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं. हालांकि, वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. सेहत सामान्य रहेगी लेकिन पर्याप्त आराम करें.

Libra Weekly Horoscope 9 से 15 जून 2025, इस सप्ताह थोड़ी चुनौती हो सकती है 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

नए कार्यों की शुरुआत से पहले गहराई से सोचें. यह सप्ताह आत्मविश्लेषण के लिए उपयुक्त है. भावनात्मक निर्णयों में सावधानी रखें और सेहत में सुधार के संकेत हैं.

Scorpio Weekly Horoscope 9 से 15 जून 2025, नए सौदों में सावधानी बरतनी होगी 

धनु साप्ताहिक राशिफल

आपके लिए यह सप्ताह उम्मीदों से भरा हो सकता है. पुराने संपर्कों से फायदा होगा और प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखेगा. यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है.

Sagittarius Weekly Horoscope 9 से 15 जून 2025, जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा 

मकर साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह के मध्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. मानसिक शांति के लिए ध्यान और आत्मचिंतन सहायक सिद्ध हो सकता है.

Capricorn Weekly Horoscope 9 से 15 जून 2025, आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में मानसिक अस्थिरता हो सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिरता आ जाएगी. रचनात्मकता में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन आनंददायक रहेगा.

Aquarius Weekly Horoscope 9 से 15 जून 2025, कार्यस्थल पर दबाव महसूस हो सकता है

मीन साप्ताहिक राशिफल

आपकी योजनाएं इस सप्ताह मूर्त रूप ले सकती हैं. भाग्य का साथ मिलेगा और प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत होगा. सेहत में सुधार दिखेगा, फिर भी लापरवाही न करें.

Pisces Weekly Horoscope 9 से 15 जून 2025, आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >