वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक: इस सप्ताह सावधानी जरूरी है क्योंकि जोखिम की स्थिति बन सकती है

Vrishchik Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में भावनात्मक मजबूती आएगी? क्या स्वास्थ्य में सुधार रहेगा या सावधानी बरतना जरूरी होगा? क्या करियर में नई दिशा और अवसर मिल सकते हैं? जानें पूरा वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल.

Vrishchik Saptahik Rashifal: वृश्चिक राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , छठे,सप्तम अष्टम ,तथा सप्ताह के अंतिम दिन नवम भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को पंचम भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति छठे भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की सप्तम में संचरण करेगे. सप्ताह के शुरुआत में परिवार में आपसी कलह के कारण मन चिंतित रहेगा छोटी छोटी बात पर विवाद बनेगी सप्ताह के तीसरे दिन परिवार के सदस्यों के साथ समाजस्य में वृद्धि होगी हालांकि चौथे भाव का केतु मां के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा,पंचम भाव में शनि मंगल बुध की युति आपसी तनाव में वृद्धि करेंगे इसलिए सकारात्मक सोच से परिवार में उन्नति होगी.

करियर/बिजनेस: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा लेकिन अंत में सफलता मिलेगी. केतु के प्रभाव अनुकूल नहीं मिलने के कारण कामकाज में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और बड़े निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे. अष्टम भाव में गुरु है अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस में इस सप्ताह सावधानी जरूरी है क्योंकि जोखिम की स्थिति बन सकती है.

लव लाइफ:  प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी या गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, लेकिन बातचीत से स्थिति संभल जाएगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में थकान और तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए आराम जरूरी रहेगा.

सावधानी: आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखें क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं.

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को बूंदी या गुड़ अर्पित करें, काले तिल दान करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

शुभ दिन: गुरुवार शुक्रवार, शनिवार 

शुभ रंग: गहरा लाल 

 शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >