वृश्चिक राशिफल 1 अप्रैल 2026: क्या आज मेहनत दिलाएगी सराहना या लाभ के अवसर बढ़ाएंगे उत्साह?

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है? क्या भाग्य साथ देगा और रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का राशिफल.

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 1 April 2026, वृश्चिक राशि: आज वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा का एकादश भाव में होना आय के स्रोतों में वृद्धि करेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य संपन्न होगा. आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा. सामाजिक सर्कल बढ़ेगा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.

करियर बिजनेस: व्यापार में आज भारी लाभ की स्थिति बनी हुई है. बुध का कुंभ में होना आपको निवेश के सही मौके पहचानवाएगा. मेहनत से नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा मिलेगी. नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए दिन श्रेष्ठ है. आपकी मेहनत का फल आज आपको बोनस के रूप में मिल सकता है.

लव लाइफ: आज शुक्र का मेष राशि में होना और बुध का प्रभाव प्रेम को प्रगाढ़ करेगा. साथी के साथ आपकी ट्यूनिंग जबरदस्त रहेगी. लव लाइफ में पुरानी यादें ताजा होंगी. किसी प्रिय मित्र का सहयोग आपके प्रेम संबंध को विवाह तक ले जाने में मदद करेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा. योग और जिम जाने के लिए दिन अच्छा है. अधिक तैलीय भोजन से बचें क्योंकि इससे लिवर पर दबाव पड़ सकता है. दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए फलों के जूस का सेवन करें.

सावधानी: अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें.
उपाय: गणेश जी को पीला चोला चढ़ाएं.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मैरून

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >