वृषभ साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक: इस सप्ताह रिश्ता और अधिक मधुर बन सकता है पर कामकाज प्रभावित हो सकता है

Vrishabh Saptahik Rashifal 19 to 25 April: क्या इस सप्ताह मेष राशि वालों की लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा? स्वास्थ्य में सुधार होगा या थकान बढ़ सकती है? करियर में नए अवसर मिलेंगे या चुनौतियां सामने आएंगी? पढ़ें इस सप्ताह का मेष साप्ताहिक राशिफल.

Vrishabh Saptahik Rashifal: वृष राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की द्वादश, पहले ,दूसरे तथा अंतिम दिन तीसरे भाव में संचरण करेगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को एकादश भाव में उदय होंगे तथा शुक्र और सूर्य की युति द्वादश भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की पहले भाव में संचरण करेगे. यह सप्ताह मिला जुला रहेगा लेकिन आय ठीक रहेगा परिवार का सहयोग मिलेगा क्योंकि एकादश भाव में शनि मंगल बुध की युति मनोबल में वृद्धि करेगा. परिवारिक जीवन मजबूत बनेगा.

करियर/बिजनेस: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्थिरता और धीरे-धीरे प्रगति लेकर आएगा. कामकाज में रुके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत होगी केतु और राहु आपके कार्य स्थल को मजबूत करने में मदद करेंगे,बिजनेस में कोई नई डील या पार्टनरशिप लाभदायक साबित हो सकती है और भविष्य में इससे अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और पार्टनर के साथ नजदीकियां मजबूत होंगी. पुराने मतभेद दूर होकर रिश्ता और अधिक मधुर बन सकता है. सिंगल के लिए यह सप्ताह रोमांस के लिए रहेगा नेटवर्क मजबूत बनेगा

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन आलस्य और अनियमित दिनचर्या से बचना जरूरी होगा, वरना कामकाज प्रभावित हो सकता है.

सावधानी: सप्ताह के अंत में किसी भी विवाद या बहस से दूर रहें, क्योंकि इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को मिश्री और सफेद फूल अर्पित करें, किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें और “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें.
शुभ दिन: मंगलवार, बुधवार शुक्रवार
शुभ रंग: क्रीम और पेस्टल पिंक
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >