Kark Saptahik Rashifal: कर्क राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , दशम ,एकादश द्वादश तथा सप्ताह के अंतिम दिन पहले भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को नवम भाव में उदय होंगे तथा शुक्र और सूर्य की युति दशम भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की एकादश में संचरण करेगे. कर्क राशि को यह सप्ताह परिवारिक जीवन साधारण रहेगा आपसी समझदारी रखे परिवार के अधूरे कार्य पूर्ण होगा, परिवारिक बात किसी दूसरे को शेयर नहीं करे क्योंकि नवम भाव में शनि मंगल बुध की युति है परेशानी दे सकते हैं. केतु दूसरे भाव में है धन का लाभ देंगे लेकिन अचानक खर्च में वृद्धि करेंगे.
करियर/बिजनेस: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर में नए अवसर लेकर आएगा. नौकरी में पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं और आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. बिजनेस में रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. कार्य स्थल पर महिला सहकर्मी के साथ दूरी बनाए विवाद हो सकता है.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिलने के संकेत हैं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी है. आठवें भाव का राहु के कारण छोटे छोटे समस्या बनेगी इसलिए सोचने और चिंता करने से दूरी बनाएं.
सावधानी: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें और धैर्य बनाए रखें.
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें, सफेद मिठाई गरीबों में बांटें और चंद्रमा को अर्घ्य दें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, शनिवार
शुभ अंक: 7
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
