कन्या साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक: इस हफ्ते बिजनेस में लाभ मिलेगा लेकिन धैर्य रखना बहुत जरूरी होगा

Kanya Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2026: क्या इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में समझ और भरोसा बढ़ेगा? क्या आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा या छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं? और क्या करियर में लाभ के योग बनेंगे? जानें कन्या राशि का पूरा साप्ताहिक राशिफल.

Kanya Saptahik Rashifal: कन्या राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की अष्टम,नवम ,दशम ,तथा सप्ताह के अंतिम दिन एकादश भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को सातवें भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति अष्टम भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की नवम में संचरण करेगे. परिवार के सदश्यों के साथ मिलकर रहे, दैनिक जीवन में मानसिक शांति मिलेगी, परिवार में नए कार्य आरंभ करने से पहले सलाह ले, सप्तम भाव में मंगल बुध और शनि की युति है परिवार के सदस्यों के साथ आपसी कलह बनेगा. एकादश भाव के केतु घर से बाहर रहने वाले को लोगो को संतुष्ट रखेंगे.

करियर/बिजनेस: कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा. राहु छठे भाव में है जिसे कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन दशम भाव में गुरु है अपनी मेहनत और अनुशासन से सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे. नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी और धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. बिजनेस में लाभ मिलेगा लेकिन धैर्य रखना बहुत जरूरी होगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन बातचीत से स्थिति सुधर जाएगी और रिश्ता सामान्य रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में तनाव और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम और संतुलन जरूरी है.

सावधानी: आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
उपाय: बुधवार को गणेश जी को हरी मूंग अर्पित करें, जरूरतमंद को किताबें या स्टेशनरी दान करें और तुलसी पर जल चढ़ाएं.
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, शनिवार
शुभ रंग: हल्का भूरा.
शुभ अंक: 4

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >