मिथुन साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक: इस हफ्ते आपकी बुद्धिमानी की परीक्षा होगी

Mithun Saptahik Rashifal: क्या इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में खुशियां बढ़ेंगी? स्वास्थ्य मजबूत रहेगा या तनाव परेशान करेगा? करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या चुनौतियां आएंगी? जानें मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की एकादश, द्वादश,पहले तथा सप्ताह के अंतिम दिन दूसरे भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को दशम भाव में उदय होंगे तथा शुक्र और सूर्य की युति एकादश भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की द्वादश भाव में संचरण करेगे. मिथुन राशि को यह सप्ताह परिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानी बनेगी क्योंकि दशम भाव में शनि मंगल बुध की युति है परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर रहे. विदेश जाने का प्लान किए है सफलता मिलेगा नवम भाव का राहु तथा तीसरे भाव का केतु धार्मिक कार्य से दूर रखने का प्रयास करेंगे

करियर/बिजनेस: मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा.शुरुआती दिनों में काम का दबाव और मानसिक उलझनें बनी रह सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में होती जाएगी.केंद्र में बैठे गुरु शिक्षा को मजबूत करेंगे साथ ही नौकरी में आपकी बुद्धिमानी और निर्णय क्षमता की परीक्षा होगी, जिसे आप अच्छे से संभाल लेंगे. बिजनेस में किसी भी बड़े निवेश या फैसले को टालना बेहतर रहेगा और सोच-समझकर कदम उठाना लाभदायक होगा.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है. पार्टनर के साथ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए स्पष्ट बातचीत करना जरूरी रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में पेट और पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें और अनियमितता से बचें.

सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है, साथ ही अनावश्यक खर्चों से बचें.
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें, हरी वस्तु का दान करें और तुलसी के पास दीपक जलाएं.
शुभ दिन: सोमवार मंगलवार शुक्रवार
शुभ रंग: स्काई ब्लू और हल्का हरा,
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >