वृषभ साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक: इस सप्ताह रिश्ता और अधिक मधुर बन सकता है पर कामकाज प्रभावित हो सकता है

Vrishabh Saptahik Rashifal 19 to 25 April: क्या इस सप्ताह मेष राशि वालों की लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा? स्वास्थ्य में सुधार होगा या थकान बढ़ सकती है? करियर में नए अवसर मिलेंगे या चुनौतियां सामने आएंगी? पढ़ें इस सप्ताह का मेष साप्ताहिक राशिफल.

Vrishabh Saptahik Rashifal, वृषभ राशि: इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश, पहले, दूसरे तथा अंतिम दिन तीसरे भाव में संचरण करेंगे. इसके साथ ही शनि 22 अप्रैल को एकादश भाव में उदय होंगे तथा सूर्य आपकी राशि के द्वादश भाव में रहेंगे. 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की पहले भाव में संचरण करेंगे. ग्रहों की स्थिति के अनुसार यह सप्ताह मिला जुला रहेगा, लेकिन आय ठीक रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. क्योंकि एकादश भाव में शनि मंगल बुध की युति मनोबल में वृद्धि करेगा. परिवारिक जीवन मजबूत बनेगा.

करियर/बिजनेस: यह सप्ताह स्थिरता और धीरे-धीरे प्रगति लेकर आएगा. कामकाज में रुके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत होगी. केतु और राहु आपके कार्य स्थल को मजबूत करने में मदद करेंगे. बिजनेस में कोई नई डील या पार्टनरशिप लाभदायक साबित हो सकती है और भविष्य में इससे अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं.

लव लाइफ: इस सप्ताह प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और पार्टनर के साथ नजदीकियां मजबूत होंगी. पुराने मतभेद दूर होकर रिश्ता और अधिक मधुर बन सकता है. सिंगल के लिए यह सप्ताह रोमांस के लिए रहेगा नेटवर्क मजबूत बनेगा.

स्वास्थ्य: इस हफ्ते स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आलस्य और अनियमित दिनचर्या से बचना जरूरी होगा. कामकाज प्रभावित हो सकता है.

सावधानी: यह सप्ताह के अंत में किसी भी विवाद या बहस से दूर रहें, क्योंकि इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

उपाय: इस सप्ताह शुक्रवार को मां लक्ष्मी को मिश्री और सफेद फूल अर्पित करें, किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें और “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें.

शुभ दिन: मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: क्रीम और पेस्टल पिंक
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >