वृषभ राशिफल 09 मार्च 2026: क्या आज आय में बढ़ोतरी होगी या आर्थिक योजनाओं में रुकावट आ सकती है?

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: वृषभ राशि. आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा का संचार वैवाहिक और सामाजिक जीवन को बेहतर बनाएगा. कुम्भ राशि के सूर्य और बुध आपके कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ाएंगे. आज आपका आत्मविश्वास और अधिक मजबूत होगा. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए शुभ संकेत देगी.

करियर-बिजनेस: आपकी दशम भाव में सूर्य-बुध की युति बिजनेस में नए लाभदायक अवसर प्रदान करेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की कार्यकुशलता से काफी प्रभावित नजर आएंगे. यदि आप नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन योजना बनाने के लिए श्रेष्ठ है. भाग्य का साथ मिलेगा.

लव लाइफ: आज दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और पार्टनर के साथ चल रहे पुराने विवाद आज सुलझ जाएंगे. आज घर का माहौल शांत होगा. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. आप अपने साथी के साथ किसी रोमांटिक डिनर या छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं. अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्यों की चर्चा होने की संभावना प्रबल है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है. आप खुद को काफी ऊर्जावान और मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे. पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है. अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार को प्राथमिकता देना जारी रखें. रात के समय भारी भोजन से बचें. भरपूर नींद लें ताकि आपकी कार्यक्षमता अगले दिन भी इसी तरह बनी रहे.

सावधानी: साझेदारी के व्यापार में हिसाब-किताब को लेकर स्पष्ट रहें और जल्दबाजी में कोई वादा न करें.
उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >