Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालो के प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, देखें 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Virgo Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2025: कन्या राशि के लिए 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.
By Shaurya Punj | Updated at :
Virgo Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2025 in Hindi (AI Generated Image)
Virgo Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2025: अगस्त माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025
कन्या : इस सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा और आपकी स्थिति मजबूत होगी. वित्तीय दृष्टि से समय शुभ है, धन लाभ के योग बन रहे हैं. आप किसी लंबित कार्य को पूर्ण कर सकते हैं. प्रमोशन, इंक्रीमेंट या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है.
करियर/बिजनेस: नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी योग्यता और मेहनत की सराहना होगी. व्यवसायियों के लिए समय लाभकारी है, लेकिन बड़ा निवेश सोच-समझकर करें.
रिलेशनशिप: परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, लेकिन किसी पुराने मित्र से मतभेद हो सकते हैं. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.