तुला साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक: इस हफ्ते उधारी से बचने का प्रयत्न करें

Tula Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2026: क्या इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में खुशियों की बहार आएगी? क्या आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा? और क्या करियर में नई उपलब्धियां और अवसर मिल सकते हैं? जानें पूरी जानकारी तुला राशि के साप्ताहिक राशिफल में.

Tula Saptahik Rashifal: तुला राशि वाले को इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि की , सप्तम अष्टम,नवम ,तथा सप्ताह के अंतिम दिन दशम भाव में रहेंगे साथ ही शनि 22 अप्रैल को छठे भाव में उदय होंगे शुक्र और सूर्य की युति सातवें भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि की अष्टम में संचरण करेगे. परिवारिक जीवन मजबूत बनेगा सभी सदस्य एक दूसरे को सहयोग करेंगे, सप्ताह के तीसरे दिन माता पिता स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, छठे भाव में मंगल बुध और शनि की युति है परिवार के सदस्यों के साथ अपनी जिम्मेदारी अच्छी से निर्वाह करे.

करियर/बिजनेस: तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह संतुलन और प्रगति लेकर आएगा. करियर में नए अवसर मिलेंगे और आपकी मेहनत की सराहना होगी. नौकरी में स्थिति मजबूत होगी और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ मिलने के योग हैं और आय में वृद्धि संभव है. केतु एकादश भाव में है उधारी से बचने का प्रयत्न करें.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में रोमांटिक समय मिलेगा और रिश्ता पहले से अधिक मजबूत होगा. पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन दिनचर्या संतुलित रखना जरूरी होगा. पंचम भाव में राहु है बीच बीच में सरदर्द से परेशान रहेंगे.

सावधानी: किसी भी स्थिति में संतुलन बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें.
उपाय: शुक्रवार को मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें, सुगंधित वस्तु का दान करें और “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें.
शुभ दिन: सोमवार गुरुवार शुक्रवार
शुभ रंग: हल्का गुलाबी.
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >