Aaj Ka Tula Rashifal 20 April 2026: आज तुला राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. अष्टम भाव में चंद्रमा मानसिक तनाव या अचानक खर्च दे सकता है. हालांकि, शुक्र की स्थिति आपको आर्थिक तंगी से बचाएगी. वाणी में सौम्यता बनाए रखें. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. कोई भी बड़ा निवेश आज टाल देना ही बेहतर रहेगा.
करियर/बिजनेस: करियर में आज कुछ बाधाएं आ सकती हैं. कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना है. बिजनेस में लेन-देन करते समय कागजी प्रक्रिया पूरी रखें. अचानक धन हानि के योग हैं, इसलिए जोखिम भरे कामों से दूर रहें. धैर्य से काम लें, दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा. फोन पर बात करते समय किसी बात को लेकर पार्टनर से झगड़ा हो सकता है. तनाव बढ़ने की आशंका है, इसलिए शांत रहें. रोमांस की कमी महसूस हो सकती है. हालांकि, देर रात तक बातचीत से गलतफहमियां सुलझ सकती हैं. धैर्य रखें और भरोसा न तोड़ें.
स्वास्थ्य: वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें. पेट में गड़बड़ी या गैस की समस्या हो सकती है. हल्का भोजन करें और रात को जल्दी सोएं, ताकि मानसिक थकान कम हो.
- सावधानी: किसी को उधार देने से बचें.
- उपाय: मंदिर में घी का दीपक जलाएं.
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: नीला
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar