Taurus Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है

Taurus Weekly Horoscope 6 July to 12 July 2025: वृषभ राशि के लिए 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Taurus Weekly Horoscope 6 July to 12 July 2025: जुलाई माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

वृष साप्ताहिक राशिफल 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025

वृषभ: इस सप्ताह आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे समाज में आपकी साख और जुड़ाव बढ़ेगा. साथ ही, प्राकृतिक स्थलों की यात्रा की योजना भी बन सकती है, जो मानसिक शांति और ऊर्जा प्रदान करेगी.

Aries Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें

Taurus Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है
Gemini Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है 

Cancer Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, इस सप्ताह सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है

जीवन में मेलजोल और सकारात्मक माहौल बना रहेगा. नई आय के स्रोत सामने आ सकते हैं और अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी है.

करियर और व्यवसाय

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपनी वर्तमान स्थिति को बनाए रखना आपके लिए एक चुनौती साबित हो सकता है. विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व और विवेकपूर्ण निर्णयों के आगे उनकी चालें असफल होंगी.

रिश्तों में संतुलन जरूरी

रिश्तों को टिकाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको थोड़ा झुकना पड़ सकता है. आपका स्वभाव अकसर अड़ियल रहता है, लेकिन रिश्तों को बचाने के लिए समझदारी और लचीलापन जरूरी होगा. यह समय एगो छोड़कर तालमेल बनाने का है.

Leo Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, घर के नवीनीकरण या सजावट पर धन खर्च हो सकता है 

Virgo Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आएंगी

Libra Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है

Scorpio Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, घर में सुख और शांति बनी रहेगी

सेहत को नजरअंदाज न करें

फेफड़ों से संबंधित समस्याएं इस सप्ताह परेशानी का कारण बन सकती हैं. यदि आपने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है. सांस या एलर्जी से जुड़े लक्षणों को हल्के में न लें और डॉक्टरी सलाह अवश्य लें.

इस सप्ताह के शुभ संकेत

लकी डेट्स: 07, 10, 12
लकी कलर्स: भूरा, हरा, काला
लकी डेज: रविवार, बुधवार, शनिवार

Sagittarius Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें 

Capricorn Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, वाणी पर संयम रखें

Aquarius Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, भावनाओं से नहीं, बुद्धिमत्ता से काम लें

Pisces Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, रुके हुए काम पूरे होंगे

क्या रखें सावधानी?

इस सप्ताह दिखावे और आडंबर से दूरी बनाएं. दूसरों की नकल करने या प्रतिस्पर्धा में फंसने से बचें. आपकी सहजता और सादगी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी.

इस सप्ताह का शुभ उपाय

अपने घर के पास स्थित मंदिर में जाकर भगवान गणेश को भोग अर्पित करें और किसी योग्य पंडित से विधिपूर्वक पूजन कराएं. पूजन के बाद प्रसाद को गरीबों में वितरित करें — इससे आपके जीवन में बाधाएं दूर होंगी और सुख-शांति बनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >