Taurus Monthly Horoscope October 2024: आपके इमानदारी से काम करने पर भी अहमियत नहीं मिलेगी

Taurus Monthly Horoscope October 2024: वृष राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल अक्टूबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से वृष राशि का मासिक राशिफल.

Taurus Monthly Horoscope October 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि अक्टूबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

वृष राशि वाले को पारिवारिक जीवन के स्वामी पंचम भाव में है कुटुंब भाव में मंगल 20 अक्तूबर तक रहेंगे जिसे पारिवारिक जीवन में उथल -पुथल रहेगा.परिवार के सदस्य के साथ अनबन बनेगा कुटुंब के सुख में कमी होगा.परिवार में आप ईमानदारी से कार्य करेंगे लेकिन आपके कार्य करने का कोई महत्व नहीं रहेगा.चौथे भाव के स्वामी सूर्य पंचम में रहेगें विवाद को नियंत्रण करेगे, लेकिन आपको सतर्क रहना पड़ेगा.भाई बहन का सहयोग मिलेगा.

Gemini Monthly Horoscope October 2024: मिथुन राशि के जातकों के पारिवारिक तनाव में कमी बनेगी

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी के लिए इस माह बढ़िया लाभ होगा.सप्तम भाव के स्वामी मंगल दूसरे भाव में है सप्तम भाव में शुक्र विराजमान है व्यापार को लेकर पुराना विवाद चल रहा था वह दूर होगा. साथ ही व्यापार में लाभ होगा 20 अक्तूबर के बाद और लाभ बढ़ जायेगा.लेकिन गुरु का दृष्टी सप्तम तथा दशम भाव पड़ है शत्रु परेशान कर सकते है ध्यान देना पड़ेगा.नौकरी करने वाले को कार्य क्षेत्र में ध्यान देना पड़ेगा.इस माह कठिन मेहनत करनी पड़ेगी.13 अक्तूबर के बाद नौकरी में आपकी स्थिति अनुकूल हो जायेगा पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए इस माह कठिन परिश्रम करना पड़ेगा चौथे भाव के स्वामी सूर्य पंचम भाव में केतु के साथ है शिक्षा में रुकावट बनेगा.आपका ध्यान खेल कूद में ज्यादा लगेगा. इंजीनियरिग तथा कंप्यूटर की पढाई कर रहे छात्र को सजग रहना पड़ेगा.आपके मन में कुछ संशय बनेगा जिसे आपका मनोबल कम होगा.करियर में आपको मेहनत करना पड़ेगा. करियर के स्वामी शुक्र छठे भाव में है 13 अक्तूबर के बाद करियर में उन्नति होगा नए नौकरी की प्रयास में है आपको सफलता मिलेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन के स्वामी बुध माह के शुरूआत में पंचम भाव में फिर वह छठे भाव में जायेगे जिसे आपको प्रेम सम्बन्ध में उतार चढ़ाव बनेगा,मंगल की दृष्टी चौथे भाव पर है प्रेमी के साथ बात चित करते समय सावधानी रखे. प्रेम सम्बन्ध में अनोखी कहानी बनेगी.आपके प्रेम सम्बन्ध में तीसरे का दखल हो सकता है. वैवाहिक जीवन में आप प्रसन्न रहेगें.गुरु का दृष्टी सप्तम भाव पड़ है पति -पत्नी मिलकर नए कार्य का आरम्भ कर सकते है.

स्वास्थ्य

इस माह स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.पंचम भाव में सूर्य और केतु छठे भाव में बुध सप्तम भाव के शुक्र के विराजमान होने से आपको पेट सम्बंधित समस्या बनेगा.17 अक्तूबर को सूर्य
छठे भाव आयेगे खान -पान पर ध्यान दे.

लकी नंबर : 9
लकी कलर : स्लेटी

उपाय


प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करे.किसी गरीब वयोक्ति को पिला कपड़ा दान करे.
बुधवार को भगवान गणेश के मंत्र का जाप करे ॐ गं गणपतये नमः

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >