Sun Transit 2026: कल 1 जनवरी साल के पहले दिन सूर्य का पद नक्षत्र परिवर्तन, सिंह के अलावा इन दो राशियों को होगा फायदा

Sun Transit 2026: साल 2026 के पहले दिन सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य और रुके हुए धन की वापसी का संकेत लेकर आ रहा है. करियर, व्यापार और नए अवसर इस समय विशेष रूप से लाभकारी बनेंगे.

Sun Transit 2026: साल 2025 अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही नया साल 2026 शुरू होने वाला है. ज्योतिष के अनुसार, नए साल के पहले ही दिन यानी 1 जनवरी 2026 को एक दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस दिन सूर्य पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश करेंगे. इससे पहले सूर्य इसी नक्षत्र में शुक्र के साथ संयोग बना चुके हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा के अनुसार यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है और कई मामलों में रुका हुआ धन, करियर में लाभ और नए अवसर लेकर आने वाला है.

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय बेहद लाभकारी रहेगा. सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से करियर, नौकरी और व्यापार में नए अवसर पैदा होंगे. कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. कार्यस्थल पर सहयोगियों का समर्थन मिलेगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. पिता या वरिष्ठजनों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है और गुप्त स्रोतों से भी धन लाभ के संकेत हैं.

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब ऑफर या प्रमोशन-इन्क्रीमेंट की संभावना है. नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा और पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे. स्वास्थ्य के मामले में राहत मिलने की संभावना है. पुराने रोगों से छुटकारा और बीमारियों पर होने वाले खर्च में कमी के योग बन रहे हैं. भाग्य का पूरा सहयोग मिलने वाला है, जिससे कैरियर संबंधी अहम फैसले आत्मविश्वास के साथ लिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, साल 2026 में किन राशियों पर बरसेगा पैसा, क्या आपकी राशि भी है इस लिस्ट में…

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर में ऊंची उड़ान भरने के अवसर मिलेंगे. व्यापार में अचानक लाभ के योग हैं. भविष्य से जुड़े बड़े निर्णय लेने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें. व्यक्तित्व में निखार आएगा और रचनात्मक क्षेत्रों में रुचि बढ़ेगी. क्रिएटिव फील्ड में कार्यरत लोग इस समय का पूरा लाभ उठा सकते हैं.

इस प्रकार, साल 2026 का पहला दिन कुछ राशियों के लिए भाग्य और संपन्नता का संकेत लेकर आ रहा है. सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन नए अवसर और सफलता का मार्ग खोलने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >