सिंह राशिफल 15 जनवरी 2026: आज नौकरी में अवसर मिलेंगे, लव लाइफ में गलतफहमी और धन पर खतरा

Singh Aaj Ka Rashifal 15 January 2026 : आज 15 जनवरी 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज है माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि रात 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उपरांत त्रयोदशी तिथि हो जाएगी ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य आज मकर राशि में विराजमान है. मंगल और बुध धनु राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा वृश्चिक राशि मे शाम 6 बजे तक विराजमान है उपरांत धनु राशि में गोचर करेंगे. शुक्र मकर राशि में विराजमान है. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं. केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार…

Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल

आज आपकी मौजूदगी ही माहौल बदल देगी. आत्मविश्वास हाई रहेगा और फैसले दमदार होंगे. लोग आपकी बात सुनेंगे और मानेंगे भी, जो कदम आज उठेगा. वह पहचान दिला सकता है. शाम तक किसी उपलब्धि का अहसास होगा.

करियर / बिज़नेस: लीडरशिप का मौका मिलेगा. ऑफिस में आपकी पहल सराही जाएगी. सीनियर्स से सीधी बात बनेगी. बिज़नेस में आज नाम और मुनाफा दोनों का योग है.

रिलेशनशिप (पारिवारिक जीवन): घर में आपकी भूमिका अहम रहेगी. परिवार आपसे मार्गदर्शन चाहेगा. सम्मान और सहयोग दोनों मिलेंगे.

लव लाइफ: आज आकर्षण पीक पर रहेगा. पार्टनर आपके कॉन्फिडेंस से इंप्रेस होगा. सिंगल हैं तो आज कोई आपकी ओर खिंच सकता है.

स्वास्थ्य: एनर्जी अच्छी रहेगी, लेकिन आराम भी ज़रूरी है. देर रात तक जागने से बचें.

आज की सावधानी

  • अहंकार को कंट्रोल में रखें.
  • हर बात पर हुक्म न चलाएँ.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

सूर्य देव को अर्घ्य दें
सुबह तांबे के लोटे में जल, तिल और लाल पुष्प डालकर सूर्य को अर्पित करें.
सूर्य मंत्र जप
“ॐ घृणि सूर्याय नमः” — 11 बार.
यह आत्मविश्वास और स्पष्ट दृष्टि बढ़ाता है.

भगवान विष्णु की पूजा

तुलसी दल और पीले पुष्प अर्पित करें.
मंत्र: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” — 11 या 21 बार.

दान का लाभ: आज तिल, गुड़ या अन्न का दान करें, इससे भाग्य और मानसिक स्थिरता बढ़ती है.
नोट: आज का उपाय मीन राशि वालों को स्पष्टता, आत्मबल और भाग्य का सहयोग देता है.

शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी

शुभ अंक: 1, 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Aaj Ka Panchang 15 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read: Pradosh Vrat 2026: माघ मास का पहला प्रदोष व्रत कब है? ज्योतिषाचार्य से जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का महत्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >