Aaj Ka Singh Rashifal 12 April 2026: आज सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा का छठे भाव में होना शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. केतु आपकी राशि में है, जो आपको थोड़ा अंतर्मुखी बना सकता है. मीन राशि में चार ग्रहों की युति आपके आठवें भाव में है, इसलिए अचानक आने वाली बाधाओं से निपटने के लिए तैयार रहना होगा.
करियर/बिजनेस: व्यापार में आज कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में काम का बोझ अधिक रहेगा, जिससे थकान महसूस होगी. उधार लेन-देन से बचें. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है. काम की व्यस्तता के कारण आप फोन पर समय नहीं दे पाएंगे, जिससे पार्टनर नाराज हो सकता है. तनाव को दूर करने के लिए उन्हें छोटा सा सरप्राइज दें. आपसी विश्वास को कमजोर न होने दें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें. हड्डियों या जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में धूप लें और व्यायाम करें. मानसिक थकान से बचने के लिए संगीत का सहारा लें. रात को हल्का भोजन करना श्रेयस्कर रहेगा.
- सावधानी: गुप्त शत्रुओं और षड्यंत्रों से सावधान रहें.
- उपाय: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है, आज सूर्य देव की पूजा करें.
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: केसरिया
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
