वृश्चिक राशि वालों को शारीरिक परेशानी हो सकती है, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

Scorpio Weekly Horoscope 15 June to 21 June 2025: वृश्चिक राशि के लिए 15 जून से 21 जून 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Scorpio Weekly Horoscope 15 June to 21 June 2025: जून माह का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 15 जून से 21 जून 2025

इस सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों में आपकी सक्रियता के साथ होगी. आप आय के नए स्रोत तलाशने का प्रयास करेंगे और संभव है कि आवश्यकता पड़ने पर किसी से धन उधार भी लें. हालांकि, बातचीत में विनम्रता बनाए रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि एक गलत शब्द आपके बनते काम को बिगाड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में आप अपने रोजमर्रा के कामों से थोड़ा विराम लेकर परिवार और दोस्तों के साथ सुकून और आनंद के पल बिताने की योजना बना सकते हैं.

मेष राशि का प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा, यहा से जानें 15 जून से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों को कोई करीबी धोखा दे सकता है, देखें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह मिथुन राशि वाले धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगे, देखें 15-21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वाले प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए तैयार रहें, देखें 15 से 21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

करियर / बिजनेस

इस सप्ताह आपका ध्यान करियर या व्यवसाय पर थोड़ा कम रहेगा, लेकिन राहत की बात यह है कि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके कामकाज पर नहीं पड़ेगा. आप अपने अधीनस्थों या टीम पर भरोसा कर सकते हैं. कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी और यह समय थोड़े आराम और आत्ममंथन के लिए उपयुक्त रहेगा.

रिलेशनशिप

रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको थोड़े बहुत समझौतों के लिए तैयार रहना चाहिए. यदि आप हाल ही में किसी व्यक्तिगत परेशानी या गलतफहमियों से गुजर रहे हैं, तो यह समय उन्हें सुलझाने का उत्तम अवसर है. अपनी तरफ से प्रयासों में कोई कमी न रखें.

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को अहं की टकराव से बचना होगा, देखें 15-21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों को अपनों के साथ समय बिताने के अवसर बनेंगे, देखें 15 से 21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों के आय में वृद्धि के संकेत हैं, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को शारीरिक परेशानी हो सकती है, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

हेल्थ

अनियमित खान-पान के कारण पेट संबंधी समस्या या अन्य शारीरिक परेशानी हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक रहेगा. सुबह की सैर और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि आप ऊर्जावान और सक्रिय बने रहें.

शुभ तिथि: 17, 19, 21
शुभ रंग: पीला, लाल, गुलाबी
शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

सावधानी

इस सप्ताह हर स्थिति में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं. कोशिश करें कि नकारात्मक बातों या पहलुओं से खुद को दूर रखें और मानसिक रूप से खुद को स्थिर बनाए रखें.

धनु राशि वाले रिश्तों में जिद करने से बचें, देखें 15 से 21 जून 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि वालों को सप्ताह भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों को किसी नए कार्य या प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, जानें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

गलत शब्द से मीन राशि वालों की बनी-बनाई बात बिगाड़ सकती है, देखें 15 से 21 जून का साप्ताहिक राशिफल

उपाय

यदि आप कर्ज या आर्थिक दबाव से परेशान हैं, तो इस सप्ताह लक्ष्मी पूजन के बाद गणेश जी की प्रतिमा को हल्दी की माला पहनाएं. यह उपाय आर्थिक परेशानियों को दूर करने में सहायक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >