साप्ताहिक मिथुन राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (3 मार्च 2024 से 9 मार्च 2024 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं डॉ.एन.के.बेरा से मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
करियर-इस वीक कैरियर के क्षेत्र में नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा.इस समय आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे अपनी बुद्धि-चतुरता से पूरा करने में समर्थ होंगे.सरकारी जॉब करने वालों के लिए ट्रॉन्सफर,प्रमोशन,फाइनेंशियल बेनिफिट मिलने की संभावना है.उन युवा वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा जिन लोग व्यावसायिक शिक्षा,एम.बी.ए.होटल मैनेजमेन्ट आदि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं.बिजनेस में विरोधियों से परेशानी दूर होगी,आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें.

पर्सनल लाइफ—पर्सनल लाइफ में समस्या का समाधान मिलेगा.आपसी संबंध में प्रगाढ़ता बढेगी.कुछ लोगों के नये लव लाइफ प्रारंभ होगा.यदि पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं तो इस समय प्रयास करें सफलता मिलेगी.विवाह योग्य युवक-यवतियों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा.

फैमिली लाइफ-इस सप्ताह आपका फैमिली लाइफ उपलब्धिपूर्ण रहेगी.ससुराल पक्ष,माता-पिता,बुजुर्ग का प्यार तथा सपोर्ट आपको मिलेगा.पारिवारिक स्तर पर आपको इस सप्ताह अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है.यदि कोई फैमिल प्रॉपर्टी सम्बन्धी मामला विवादग्रस्त है तो उसे आपसी सदभाव से सुलझाने की चेष्टा करें.परिवार में शुभ कार्य होने की योग है.

शुभ दिन-रविवार,शुक्रवार
शुभ तारीख-4,9
शुभ रंग-मिश्रित रंगों का प्रयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >