साप्ताहिक मीन राशिफल 30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

साप्ताहिक मीन राशिफल: अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल उपयोग कर पायेंगे. जीवन शान्तिपूर्ण रहेगा. विरोधियों के साथ समझौता होने की सम्भावना निर्मित हो सकती है. महिलाओं के लिये सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है. आपके सौन्दर्य में वृद्धि होगी. भोग-विलास और वैवाहिक सुख बढ़ेगा. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. रविवार से मंगलवार तक का दिन सुखद रहेगा.

कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है

प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित सफलता मिलने में सन्देह है. व्यापार विस्तार की योजना लम्बित हो सकती है. किसी के बारे में एकतरफा राय बनाने से बचें. जो लोग अभी मित्र हैं हो सकता है वही कल शत्रुवत हो जायें. जो लोग घर बनवा रहे हैं उन्हें कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है. बैंकिंग और फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों में अति शीघ्रता उचित नहीं है.

उपाय: सोमवार को शिव मन्दिर में अथवा घर में शिव पूजन अवश्य करें.

मंत्र: अपने गुरुमंत्र या फिर इष्टदेव के मंत्र का एक माला जप करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >