साप्ताहिक मकर राशिफल 30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह

Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि वालों के लिए ये सप्ताह (30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

साप्ताहिक मकर राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिये दौड़-धूप करनी पड़ सकती है. सप्ताह की शुरुआत जबरदस्त रहेगी. बुधवार और गुरुवार को कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा. बिजनेस में लाभ मिलने की प्रबल सम्भावना है. आपसी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी.

मन अशान्त हो सकता है

सप्ताह के प्रारम्भ में अधिकारी वर्ग के साथ तनाव रहेगा. व्यस्त जीवनशैली के कारण जीवनसाथी को पूरा समय नहीं दे पायेंगे. मन अशान्त हो सकता है. सप्ताहान्त में धन खर्च होने से तनाव हो सकता है.

उपाय : शिव जी को प्रतिदिन 11 बेलपत्र अर्पित करें और नमः शिवाय. मन्त्र का जप करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >