साप्ताहिक कुंभ राशिफल 30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह

Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कुंभ राशि: इस सप्ताह आप नयी उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से युक्त रहेंगे. बहुत से ऐसे कार्य होंगे जो भविष्य में सफलता प्रदायक होंगे. किस्मत चमकने के योग बन रहे हैं. आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. मनोरञ्जन और पारिवारिक आनन्द में वृद्धि होगी. प्रत्येक नये कार्यों में सफलता मिलेगी. लोग आपके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित रहेंगे. सन्तान के व्यवहार और सफलता से प्रसन्न रहेंगे.

नकारात्मक चिन्तन से दूर रहें. इससे आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है. सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं. एकाग्रता स्थापित करने में कठिनता आ सकती है. खान-पान में लापरवाही न करें. फर्जी फोन कॉल्स आपको परेशान कर सकते हैं.

उपाय: मछलियों को आटे की गोलियाँ खिलायें.

मंत्र: सुंदरकांड का पाठ करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >