आज का धनु राशिफल 21 नवंबर, रिश्तेदारों से मिलना होगा, आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है
Aaj Ka Dhanu, Sagittarius Rashifal (Horoscope Today) 21 November 2020 : आज शनिवार 21 नवंबर 2020 है. धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है. दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
धनु राशि
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का योग है. आज आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार को लेकर की गयी यात्रा शुभ और फलदयक रहेगी. आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा. रिश्तेदारों से मिलना होगा. भौतिक वस्तुओं की खरीदारी में लंबा समय लग सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखें.