Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का एक शुभ रंग होता है. रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार कपड़े पहनना और भाई को उसी रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है. आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ रहेगा.
रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार शुभ रंग
मेष राशि
मेष राशि के लिए लाल रंग शुभ है. रक्षाबंधन पर लाल कपड़े पहनें. भाई की राशि मेष है तो लाल रंग की राखी बांधें.
वृष राशि
वृष राशि के लिए सफेद और आसमानी रंग शुभ हैं. इन रंगों के कपड़े पहनें. भाई की राशि वृष है तो आसमानी रंग की राखी बांधें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए हरा और सी-ग्रीन रंग शुभ है. इन रंगों के कपड़े पहनें. भाई की राशि मिथुन है तो हरे या सी-ग्रीन रंग की राखी बांधें.
यह भी पढ़ें: 101, 501 या 1100? जानिए रक्षाबंधन पर बहन को कितनी दक्षिणा देना है सही
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए दूधिया सफेद रंग शुभ है. इस रंग के कपड़े पहनें. भाई की राशि कर्क है तो दूधिया सफेद रंग की राखी बांधें.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए नारंगी रंग शुभ है. रक्षाबंधन पर नारंगी कपड़े पहनें. भाई की राशि सिंह है तो नारंगी रंग की राखी बांधें.
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए पिस्ता ग्रीन रंग शुभ है. इस रंग के कपड़े पहनें. भाई की राशि कन्या है तो पिस्ता ग्रीन रंग की राखी बांधें.
तुला राशि
तुला राशि के लिए चमकीला नीला रंग शुभ है. नीले रंग के कपड़े पहनें. भाई की राशि तुला है तो नीली राखी बांधें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए लाल रंग शुभ है. रक्षाबंधन पर लाल कपड़े पहनें. भाई की राशि वृश्चिक है तो लाल रंग की राखी बांधें.
यह भी पढ़ें: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, गुरु के नक्षत्र गोचर से...
धनु राशि
धनु राशि के लिए केसरिया रंग शुभ है. इस रंग के कपड़े पहनें. भाई की राशि धनु है तो केसरिया रंग की राखी बांधें.
मकर राशि
मकर राशि के लिए नीला और काला रंग शुभ है. इन रंगों के कपड़े पहनें. भाई की राशि मकर है तो नीली राखी बांधें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए नीला रंग शुभ है. रक्षाबंधन पर नीले कपड़े पहनें. भाई की राशि कुंभ है तो नीली राखी बांधें.
मीन राशि
मीन राशि के लिए हल्दी जैसा पीला रंग शुभ है. पीले रंग के कपड़े पहनें. भाई की राशि मीन है तो पीले रंग की राखी बांधें.
यह भी पढ़ें: पुत्रदा एकादशी 2026: पूजा सामग्री और विधि जानें
