Monthly Kanya Rashifal November 2022: नवंबर माह का कन्या राशिफल, रिश्ते में अनिश्चितता होगी

November 2022 Horoscope नवंबर माह का  कन्या राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल नवंबर  2022 horoscope in hindi : कन्या राशिवालों के लिए नवंबर माह का  दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार नवंबर माह का  राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

कन्या राशि-इस माह भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे.कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव अत्यधिक रहेगा.सहकर्मी से विवाद हो सकता है.वाणी में संयम रखें. व्यापार में लेन-देन में सावधानी रखें. किसी को उधार देने से बचें.पिता का सहयोग प्राप्त होगा.सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी.जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.

बिजनेस में आप धीमी गति से आगे बढ़ सकेंगे.आप यथास्थिति बनाए रखने में सक्षम होंगे,लेकिन कानूनी और सरकारी मुद्दों, तकनीकी मुद्दों,उच्चाधिकारियों की उपेक्षा के कारण बाधा उत्पन्न होगी.अभी शेयर बाजार या किसी सट्टा कारोबार से दूर रहें.वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कृषि, मुद्रण, रसायन, चिकित्सा, सरकारी कार्यों में काम कम हो सकते हैं.आपमें विपरीत लिंगीय आकर्षण होगा लेकिन रिश्ते में अनिश्चितता होगी या मौजूदा रिश्ते को तोड़ नई शुरुआत करने की अधिक संभावना होगी.

इससे आपके रिश्तों में तनाव आ सकता है.विवाहितों को भी अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता परेशान करेगी.शुरुआती समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल हैं. मतभेद को हर संभव टालने का प्रयास करें.इस माह की शुरुआत में, मन की बेचैनी के अलावा,शरीर में ऊर्जा का स्तर कम होगा.रक्त संचार,रीढ़ की हड्डी,आंखों में जलन,पाचन संबंधी समस्याओं से सतर्क रहें.त्वचा रोग, एलर्जी, बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव हो सकता है.गुप्तभागों की समस्या बढ़ सकती है.

उपाय

इस माह किसी सफेद गाय को कच्चे चावल खिलाएं तो निश्चित धन लाभ होगा.शुक्रवार से रोजाना यह उपाय आरंभ कर दें.चावल की मात्रा अपनी हथेली के अनुसार रखें.यह उपाय आपके लिए धनप्रद स्थितियां निर्मित करेगा.

  • शुभ अंक:- 5
    लकी कलर :-पीला रंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >