Mithun Varshik Rashifal 2026: मिथुन राशि वालों का होगा भाग्योदय, देव गुरु बृहस्पति और शनिदेव रहेंगे मेहरबान

Mithun Varshik Rashifal 2026: साल 2026 प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए फलदायी रहेगा. 25 नवंबर के बाद राहु अष्टम भाव में गोचर करेंगे, उस समय आपका स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है. पढ़ें वार्षिक मिथुन राशिफल

Mithun Varshik Rashifal 2026: मिथुन राशिफल 2026 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि साल 2026 में शनि मीन राशि के दशम भाव में रहेंगे. 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के नवम भाव में रहेंगे तथा मकर राशि के अष्टम भाव में गोचर करेंगे. वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के प्रथम भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि के तृतीय भाव में गोचर करेंगे. 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के तृतीय भाव में प्रवेश करेंगे. इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से चलेंगे. वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे.

Mithun Varshik Rashifal 2026: मिथुन राशि वालों का करियर साल 2026 में कैसा रहेगा

करियर- यह वर्ष प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए फलदायी रहेगा. वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति और शनि दोनों ही सप्तम भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं, इसलिए आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. इससे आय में बृद्वि होगी. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी. जून के बाद नौकरी में स्थिरता और प्रमोशन के योग बनेंगे. लग्न में बृहस्पति के होने से नए तरीके, योजनाएं और विचार विकसित होंगे.

मिथुन राशि वालों का लव लाइफ साल 2026 में कैसा रहेगा

रिलेशनशिप- वर्ष की शुरुआत में आपकी पत्नी के साथ मधुर संबंध रहेंगे, क्योंकि देव गुरु बृहस्पति और शनि दोनों की संयुक्त दृष्टि सप्तम भाव पर है. जिससे रिश्तों में ताजगी आएगी. जून के बाद गुरु के गोचर से संबंधों में और अधिक मिठास बढ़ेगी. परिवार की सदस्यों में आपसी सहयोग की भावना विकसित होगी, जो आपसी भावनात्मक लगाव को बढ़ाएगी. ससुराल पक्ष से आपके संबंध अच्छे रहेंगे. 2 जून के बाद आपके परिवार में किसी सदस्य का आगमन हो सकता है. वहीं 31 अक्टूबर के बाद आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे.

मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य साल 2026 में कैसा रहेगा

साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लग्न भाव में देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव के कारण यदि आपको मौसम जनित कोई बीमारी भी होती है, तो जल्दी ठीक हो जाएंगे. हालांकि मानसिक तनाव और नींद की कमी का सामना करना पड़ सकता है. 25 नवंबर के बाद राहु अष्टम भाव में गोचर करेंगे, उस समय आपका स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है. इसलिए वर्ष के अंत में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

उपाय: बुधवार को पक्षियों को अनाज खिलाएं. मानसिक तनाव कम करने के लिये ध्यान‑योग करें.

Also Read: Shani Effect on Rashi: मार्गी शनि और शुक्र-बुध की जोड़ी 2026 में इन राशियों को बनाएगी धनवान, भाग्योदय के दुर्लभ और अद्भुत संयोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >