Mithun Aaj Ka Rashifal 29 March 2026, मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ और उन्नतिदायक रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में स्वयं देवगुरु बृहस्पति विराजमान होकर आपको सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं. दोपहर बाद चंद्रमा का तीसरे भाव में केतु के साथ गोचर आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि करने वाला साबित होगा.
करियर-बिजनेस: आज आपकी राशि के भाग्य भाव में बुध, मंगल और राहु की उपस्थिति व्यापार में बड़ी सफलता दिलाएगी. आज आपके अटके हुए प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ मनचाही जगह ट्रांसफर मिलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आपकी कार्यक्षमता और मनोबल में सुधार होगा.
लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में खुशियों का संचार होगा. आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. आपसी तालमेल बेहतर होने से आप एक-दूसरे के प्रति अधिक समर्पित महसूस करेंगे. आज भाई-बहनों का सहयोग आपके रिश्ते को समाज में पहचान दिलाने में मदद करेगा.
स्वास्थ्य: आज आप खुद को काफी सक्रिय और तरोताजा महसूस करेंगे. देव गुरु का प्रभाव आपको पुरानी शारीरिक समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा. गर्दन या कंधों में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है, इसलिए काम के बीच-बीच में आराम करना न भूलें.
सावधानी: अपनी गुप्त योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें और वाणी पर संयम रखें.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
