मिथुन राशिफल 28 अप्रैल 2026: क्या करियर में बढ़ेगा प्रभाव या मिलेगा अधिकारियों का साथ?

Aaj Ka Mithun Rashifal 28 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Mithun Aaj Ka Rashifal 28 April 2026, मिथुन राशि: आज मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का आपकी राशि में होना सौभाग्य लाएगा. सुख-सुविधाओं के साधन जुटेंगे. घर-परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है. चंद्रमा का चतुर्थ भाव में होना मानसिक सुकून देगा. हालांकि, मीन के ग्रहों के कारण कार्यक्षेत्र में कुछ भागदौड़ अधिक रहेगी.

करियर बिजनेस: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता है. बुध के मीन में होने से संचार में कुछ भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण ईमेल या मैसेज ध्यान से भेजें. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है. निवेश संतुलित रखें.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर तनाव हो सकता है. फोन पर बहस करने के बजाय शांत रहें. शाम तक स्थिति सामान्य होगी और आप रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आने की संभावना प्रबल है.

ये भी पढ़ें: आज 28 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें मेष से लेकर मीन राशि का करियर, प्रेम और धन का हाल

स्वास्थ्य: फेफड़ों या छाती में भारीपन महसूस हो सकता है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें. बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. नियमित प्राणायाम करना आपके लिए आज संजीवनी जैसा होगा.

सावधानी: पारिवारिक विवादों को बाहर न ले जाएं.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >