मिथुन राशिफल 25 मार्च 2026: क्या आज करियर में बढ़ेगा दबदबा और मिलेगा बॉस का पूरा सपोर्ट?

Mithun Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Mithun Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: मिथुन राशि: आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लाने वाला रहेगा, क्योंकि आपकी ही राशि में चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति का संचरण आपको मानसिक शांति और बौद्धिक क्षमता प्रदान करेगा.

करियर-बिजनेस: आज आपकी राशि के दशम भाव में स्थित सूर्य और शनि करियर में बड़ी जिम्मेदारी दिला सकते हैं, वहीं व्यापार में नए निवेश के लिए समय अनुकूल है.

लव लाइफ: लव लाइफ की बात करें तो पंचम भाव पर गुरु की दृष्टि आपके प्रेम संबंधों में स्थिरता लाएगी और जो लोग सिंगल हैं उन्हें आज कोई प्रपोजल मिल सकता है.

स्वास्थ्य: सेहत की बात करें तो मानसिक रूप से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे, लेकिन लग्न स्वामी बुध के राहु के साथ होने से त्वचा संबंधी एलर्जी के प्रति सतर्क रहना होगा.

सावधानी: राहु के प्रभाव से आज कोई भी कानूनी दस्तावेज बिना पढ़े साइन न करें, वरना नुकसान होगा.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

Also Read: कल का राशिफल 26 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >