मिथुन राशिफल 20 अप्रैल 2026: क्या आज देगा भाग्य साथ या बढ़ेंगी जिम्मेदारियां?

Aaj Ka Mithun Rashifal 20 April 2026 : मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mithun Rashifal 20 April 2026: आज मिथुन राशि के स्वामी बुध मीन राशि में शनि और मंगल के साथ हैं, जिससे कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है. हालांकि, गुरु का आपकी राशि में होना आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल लेगा. आज आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा. दोस्तों के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है.

करियर/बिजनेस: व्यापार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पार्टनरशिप के कामों में पारदर्शिता रखें. ऑफिस में प्रतिद्वंद्वी आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सजग रहें. वाणी के प्रभाव से आप बिगड़े काम बना लेंगे. शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगाएं. आज धैर्य रखना ही सबसे बड़ी जीत है.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज बातचीत की कमी से तनाव हो सकता है. पार्टनर के साथ फोन पर बहस होने की आशंका है, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें. पुरानी बातों को न उखाड़ें. सिंगल लोग आज किसी पुराने मित्र की ओर आकर्षित हो सकते हैं. रिश्ते को समय देना जरूरी है.

स्वास्थ्य: गले या छाती में संक्रमण की समस्या हो सकती है. बदलते मौसम के प्रति सावधान रहें. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें और नियमित व्यायाम करें.

  • सावधानी: अनजान लोगों से अपने राज साझा न करें.
  • उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.
  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >