मिथुन राशिफल 17 अप्रैल 2026: आय के नए रास्ते खुलेंगे, किस्मत देगी पूरा साथ

Aaj Ka Mithun Rashifal 17 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mithun Rashifal 17 April 2026: आज गुरु का आपकी राशि में होना और सूर्य-शुक्र का लाभ भाव में स्थित होना शुभ फलदायी संकेत दे रहा है. आय के नए स्रोत बनेंगे और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. चंद्रमा के मेष राशि में गोचर से आपकी इच्छाओं की पूर्ति होने के योग हैं. मित्रों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

करियर/बिजनेस: करियर में प्रगति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. व्यापारियों के लिए यह दिन बड़े मुनाफे का संकेत दे रहा है. यदि आप नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो भाग्य आपका साथ देगा. नेटवर्किंग से लाभ होगा और पुराने अटके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू हो सकते हैं. धन का आगमन निरंतर बना रहेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में प्रपोज करने के लिए बेहतरीन दिन है. पार्टनर से फोन पर लंबी और प्यारी बातचीत होगी. उनके साथ डिनर पर जाना रिश्ते में नई ताजगी लाएगा. रोमांस का भरपूर आनंद मिलेगा. सिंगल लोगों को आज अपना पार्टनर मिल सकता है.

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है. खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन अधिक तला-भुना खाने से बचें. सुबह की सैर आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखेगी. मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे.

  • सावधानी: दोस्तों के साथ विवाद से बचें.
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हल्का हरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >