मिथुन राशिफल 13 अप्रैल 2026: पार्टनर से मतभेद संभव,  करियर में बदलाव और यात्रा के योग

Aaj Ka Mithun Rashifal 13 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mithun Rashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का अपनी ही राशि में होना सुरक्षा कवच का काम करेगा. भाग्य भाव में चंद्रमा धार्मिक यात्रा के योग बना रहा है. मीन राशि के ग्रहों का प्रभाव आपके करियर में कुछ बदलाव ला सकता है. पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होगा.

करियर/बिजनेस: नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. राहु और चंद्रमा की स्थिति व्यापार में कुछ भ्रम पैदा कर सकती है, इसलिए अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. लेखन और संचार माध्यम से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ आज वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. तनाव से बचने के लिए एक-दूसरे को स्पेस दें. फोन पर बातचीत कम रखना बेहतर रहेगा. हालांकि, शाम को अचानक किसी सरप्राइज से पार्टनर का मूड बदल सकता है. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है.

स्वास्थ्य: आंखों में जलन या एलर्जी की समस्या हो सकती है. स्क्रीन टाइम कम करें और पर्याप्त विश्राम करें. ठंडे पानी से आंखों को धोना फायदेमंद रहेगा.

  • सावधानी: अनजान व्यक्ति को अपने गुप्त राज न बताएं.
  • उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.
  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हल्का हरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >