मेष राशिफल 09 मार्च 2026: क्या आज धन लाभ के योग बनेंगे या अचानक बढ़े खर्च से परेशानी हो सकती है?

Mesh Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Mesh Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: मेष राशि. आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर मानसिक अशांति दे सकता है. एकादश भाव में सूर्य-मंगल की युति आपके साहस को बढ़ाएगी. मन में अज्ञात भय बना रहेगा. कार्यों में देरी होने से झुंझलाहट महसूस हो सकती है पर धैर्य बनाए रखना ही आज सफलता की कुंजी है.

करियर-बिजनेस: व्यापार में आज किसी भी बड़े निवेश से बचें. कुम्भ राशि का राहु और मंगल अचानक धन हानि करा सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहना होगा. वे आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं. साझेदारी के कामों में पारदर्शिता रखें. किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले नियम व शर्तें ठीक से पढ़ लें.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. अष्टम चंद्रमा के कारण पार्टनर के साथ अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें. शक करने से बचें वरना आपसी रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, उनका सहयोग करना आपके संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा.

स्वास्थ्य: आज आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा.वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें क्योंकि चोट लगने की आशंका है. पेट से संबंधित विकार या रक्तचाप में उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकता है. आज संतुलित खान-पान अपनाएं. योग और प्राणायाम करना आज आपके मानसिक तनाव को कम करने में काफी मददगार साबित होगा, इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

सावधानी: आज गुप्त शत्रुओं और जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूरी बनाए रखें.
उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >