मीन राशिफल 18 अप्रैल 2026: क्या दोस्तों का साथ मिलेगा या नए अवसर देंगे खुशखबरी?

Aaj Ka Meen Rashifal 18 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Meen Rashifal 18 April 2026: आज आपकी राशि में मंगल, बुध और शनि की युति के कारण मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. चंद्रमा का द्वितीय भाव में गोचर धन और वाणी से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की सलाह दे रहा है. हालांकि, कुटुंब के लोगों से सहयोग मिलेगा और पैतृक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं.

करियर और व्यवसाय: व्यापार में आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें. कार्यस्थल पर आपकी स्पष्टवादिता कुछ लोगों को खटक सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें. वाणी पर नियंत्रण रखने से करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज गंभीरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ फोन पर भविष्य की योजनाओं और आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा हो सकती है. रोमांस थोड़ा कम रहेगा, लेकिन आपसी विश्वास मजबूत होगा. झगड़े की संभावना कम है, इसलिए शांतिपूर्ण डिनर के साथ दिन का समापन करना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें. पैरों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है. संतुलित आहार लें और नियमित हल्की मालिश या व्यायाम करें. तनाव से बचने के लिए संगीत सुनना लाभकारी रहेगा.

  • सावधानी: कड़वे शब्दों का प्रयोग करने से बचें, क्योंकि इससे रिश्तों में तनाव आ सकता है.
  • उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और चंदन अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: केसरिया पीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >