मीन राशिफल 17 अप्रैल 2026: क्या आज मिलेगा लाभ या खर्च बढ़ाएगा टेंशन?

Aaj Ka Meen Rashifal 17 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Meen Rashifal 17 April 2026: आज चंद्रमा का दोपहर बाद द्वितीय भाव में प्रवेश धन और वाणी में शुभता लाएगा. सूर्य और शुक्र का द्वितीय भाव में होना संचित धन में वृद्धि कराएगा. आपकी राशि में मंगल, बुध और शनि की युति आपको थोड़ा गंभीर और अनुशासित बनाएगी. परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है और सम्मान में वृद्धि होगी.

करियर/बिजनेस: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापार में सोना-चांदी या कपड़ों के काम से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा. वाणी के प्रभाव से अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं. निवेश के लिए समय बहुत ही उत्तम और फलदायी है.

लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ डिनर का आनंद लेंगे और कीमती उपहारों का आदान-प्रदान हो सकता है. फोन पर बातचीत के दौरान भविष्य की सुरक्षा पर चर्चा होगी. रोमांस और विश्वास बढ़ेगा. वाणी पर संयम रखें ताकि कोई छोटी बात तनाव का कारण न बने.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन दांतों में दर्द या मुंह के छाले परेशान कर सकते हैं. खान-पान में सात्विकता रखें. ज्यादा बोलने से थकान महसूस हो सकती है. आंखों का चेकअप कराएं. रात के समय हल्का भोजन करें. योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी.

  • सावधानी: कड़वे वचन बोलने से बचें, संबंध बिगड़ सकते हैं.
  • उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला या सुनहरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >