August 2023 Vrishabh Rashifal: जानिए वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अगस्त का महीना, देखें मासिक राशिफल

August 2023 Vrishabh Rashifal: अगस्त में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल

August 2023 Vrishabh Rashifal: अगस्त 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल

शनि दसवें भाव में वक्री अवस्था में मौजूद हैं, और केतु छठे भाव में मौजूद हैं. इन ग्रहों की स्थिति के कारण जातकों को करियर में कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है. आपको करियर में विकास में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं आपको इन ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव से धन कमाने में परेशानियां हो सकती है. आशंका है की किस्मत आपके पक्ष में ना हो और आपको इस महीने ज्यादा मेहनत करनी पड़े.

करियर

साल 2023 के अगस्त मासिक राशिफल के मुताबिक वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि दसवें भाव में स्थित है और ये ग्रह करियर के लिए जिम्मेदार होता है. शनि एक चुनौतीपूर्ण ग्रह है, इसी के कारण जातकों को इस महीने बेहतर परिणामों के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी. वहीं महीने की 15 तारीख के बाद करियर का ग्रह शनि वक्री स्थिति में होगा और इसका सीधा प्रभाव आपके करियर पर होगा.

आर्थिक जीवन

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक तौर पर थोड़ा सा मुश्किल रहने की संभावना है. राहु और बृहस्पति के बारहवें घर में एक साथ होने के कारण आपको कुछ ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है. वृषभ राशि का स्वामी इस महीने अस्त हो रहा है और राशि स्वामी शुक्र कमजोर स्थिति में होगा जिसके कारण आपको हानि होने की भी संभावना है. इसके अलावा दूसरे भाव का स्वामी बुध इस महीने वक्री हो रहे हैं, जिसके प्रतिकूल प्रभाव के कारण जातकों को धन हानि होने की संभावना है.

स्वास्थ्य

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना स्वास्थ्य के लिहाज से मिले-जुले परिणाम लाएगा. राहु और बृहस्पति बारहवें भाव में मौजूद हैं, जिसके कारण स्थिति थोड़ी मुश्किल बनेगी, वहीं पहले भाव का स्वामी शुक्र जो छठे भाव में मौजूद हैं उनके अस्त होने के कारण वृषभ राशि के जातक ज्यादा भावनात्मक और संवेदनशील हो जाएंगे. इसके कारण आपको पाचन और हाइपरटेंशन से संबंधित दिक्कत होने की संभावना है.

प्रेम और दांपत्य जीवन

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये महीना ज्यादा खास नहीं रहने की संभावना है. इस महीने प्यार साकार न होने की संभावना है. आप दोनों के बीच समझ की कमी हो सकती है, इस वक्त में आपको शादी के मामले में सफलता प्राप्त करने में दिक्कत आ सकती है.

उपाय

  • रोजाना 108 बार ॐ दुर्गाय नमः का जाप करें.

  • राहु के लिए शनिवार को हवन- यज्ञ करें.

  • रोजाना 24 बार ॐ भार्गवाय नम का जाप करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >