August 2023 Makar Rashifal: जानिए मकर राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अगस्त का महीना, देखें मासिक राशिफल

August 2023 Makar Rashifal: अगस्त माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल

August 2023 Makar Rashifal: अगस्त 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए शनि की दशा के कारण इस महीने धन आने की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है. इसके अलावा विस्तार का ग्रह बृहस्पति चौथे भाव में तीसरे भाव के स्वामी के रूप में मौजूद हैं. इसके प्रभाव से हो सकता है, इस महीने आप आसानी से पैसे बचाने में सफल ना हो. इसके अलावा आपको घर में अधिक धन खर्च करने की जरूरत भी पड़ सकती है.

कार्यक्षेत्र

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक मकर राशि के जातकों को करियर के संबंध में मिले-जुले नतीजे मिलने की संभावना है. आपको करियर में अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के परिणाम मिल सकते हैं. मकर राशि वाले जातकों के लिए शनि दूसरे भाव में मौजूद हैं, और केतु दसवें भाव में मौजूद हैं. शनि की इस भाव में मौजूदगी दर्शाती है, की ये साढ़ेसाती के आखिरी ढाई साल है.

आर्थिक

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक मकर राशि वालों को इस महीने में अच्छे और बुरे दोनों ही परिणाम मिलने की संभावना है. संकेत हैं कि आपको इस महीने लाभ और हानि दोनों ही होने की संभावना है. शनि दूसरे भाव में वक्री अवस्था में मौजूद हैं, इसके कारण जातकों को ज्यादा धन लाभ कमाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. महीने में अच्छा धन लाभ बनाए रखने में और आसानी से बचत करने में जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक मकर राशि के जातकों को इस महीने किसी बड़ी सेहत से जुड़ी परेशानी का सामना नहीं करना होगा. मून साइन के मुताबिक आपकी कुंडली में शनि दूसरे भाव में मौजूद हैं. लेकिन हो सकता है जातकों को आंखों से जुड़े संक्रमण या दर्द का सामना करना पड़े. दूसरे भाव में शनि की मौजूदगी के कारण आपको दांतों में दर्द की शिकायत हो सकती है, क्योंकि शनि वक्री अवस्था में होंगे.

प्रेम व वैवाहिक

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक मकर राशि के जातकों को इस महीने अपने साथी या प्रिय के साथ विवादों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा आशंका है की आप दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएं. जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, हो सकता है उन्हें इस महीने ये रिश्ता थोड़ा बोझिल लगे. इसके अलावा हो सकता है आप अपने प्रेमी के साथ इस महीने रिश्ते में सफल ना रहें. इसके अलावा इस महीने आपको अपने साथी के साथ वाद-विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है.

पारिवारिक

इस महीने मकर राशि के लिए परिवार में उतार-चढ़ावों की स्थिति बनी रहेगी. क्योंकि ज्यादातर प्रमुख ग्रह अनुकूल स्थिति में मौजूद नहीं है. राहु और बृहस्पति एक साथ चौथे भाव में मौजूद हैं.

उपाय

  • रोजाना 108 बार ॐ नम: शिवाय का जाप करें.

  • रोजाना 21 बार ॐ हनुमते नमः का जाप करें.

  • रोजाना 11 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >