November 2023 Dhanu Rashifal: जानिए धनु राशि के जातकों के लिए कैसा होगा नवंबर का महीना, देखें मासिक राशिफल

November 2023 Dhanu Rashifal: नवंबर 2023 का प्रारंभ हो गया है. साल के ग्यारहवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए नवंबर 2023 का मासिक राशिफल

November 2023 Dhanu Rashifal: आपकी राशि के अनुसार नवंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं आपकी मेष से लेकर मीन राशि का  नवंबर  2023 का मासिक राशिफल.

धनु मासिक राशिफल-इस महीने घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.रिश्तेदारों से मिलना होगा.मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.व्यापार में नयी योजना के साथ कार्य करेंगे.अपनी सेहत का ध्यान रखें.मेहनत की तुलना में नतीजे कम मिल सकते हैं.आप नौकरी और व्यवसाय में ज्यादा काम करेंगे और आपको उसका परिणाम भी मिलेगा.हालांकि,इसके बाद काम की अधिकता के कारण पका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.किसी नए व्यावसायिक उद्यम में आगे बढ़ने का विचार करेंगे अंतिम चरण में वाणी के प्रभाव से आप कई कार्यों में प्रगति करेंगे.खास कर मशीनरी, स्पेयर पार्ट्स, वस्तुओं, कपड़ों, प्रिंटिंग प्रेस, बैंकिंग, वित्त आदि के लिए समय अच्छा है.आपके परिचितों, विशेषकर विपरीत लिंगीय पात्रों की संख्या में इजाफा करेगा.आप प्रेम संबंधों में काफी ओत-प्रोत रहेंगे और खासकर आपमें रिश्तों को अगले स्तर तक ले जाने की इच्छा अधिक होगी.संबंधों मं अपेक्षा से कम आनंद मिलेगा.दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी.इस माह काम के बोझ के कारण आपका मन व्याकुल रहने के साथ ही साथ थकावट भी महसूस होगी.ऐसे में काम के साथ ही पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है.शुरुआत में स्वास्थ्य बेहतर रहेगा,लेकिन मध्य में ताजगी का अभाव होगा.विचारों की गड़बड़ी में अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं.यदि नाक या गले से संबंधित कोई शिकायत हो तो इलाज का कम असर होगा.इस माह जरूरी नहीं कि इंसान ठोकरें खाने के बाद ही संभलें.सजग रहें तो ठोकर खाने से बचे रहेंगे.

उपाय:इस माह नवरात्र के दिनों में हर नौ दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें.

लकी नंबर :-7
लकी रंग:- स्लेटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >