मकर राशिफल 09 मार्च 2026: क्या आज कमाई बढ़ेगी या खर्च की चिंता आपको परेशान कर सकती है?

Makar Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Makar Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: मकर राशि. आज चंद्रमा आपकी राशि के लाभ भाव में संचरण कर रहे हैं, जिससे आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. द्वितीय भाव में सूर्य और राहु की उपस्थिति पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ अड़चनें पैदा कर सकती है, संयम से काम लें. मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी पुराने दोस्त की मदद से आपका कोई बड़ा काम आज पूरा हो सकता है.

करियर-बिजनेस: करियर के लिहाज से आज का दिन उन्नतिदायक है. नौकरी में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं, मेहनत जारी रखें. बिजनेस में नए क्लाइंट्स जुड़ेंगे और बड़े ऑर्डर मिलने से आर्थिक लाभ की स्थिति बहुत मजबूत होगी. आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन दस्तावेजों की जांच-परख करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त और शुभ है.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज खुशियां लौटेंगी. पार्टनर के साथ आप भविष्य की सुखद योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं. रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. आज आप अपने साथी को परिवार से मिलवाने का साहस भी आज जुटा सकते हैं, दिन अनुकूल है. वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण बढ़ेगा. आज जीवनसाथी के सहयोग से आप किसी बड़ी चुनौती को आसानी से पार करने में सफल रहेंगे.

स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी लेकिन खान-पान में लापरवाही बरतने से एसिडिटी या गैस की समस्या आपको परेशान कर सकती है. सुबह की सैर और हल्का व्यायाम आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखेगा. अपनी दिनचर्या में व्यायाम नियमित रूप से शामिल करने का प्रयास करें. बुजुर्गों को घुटनों के दर्द की समस्या हो सकती है. बुजुर्गों को समय पर दवाइयां देने का विशेष ध्यान रखें.

सावधानी: धन के लेनदेन में पूरी तरह स्पष्टता रखें और परिवार में कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें.

उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >