मकर राशिफल 07 मार्च 2026: क्या आज अपनी जिम्मेदारी और काम के प्रति समर्पण से दूसरों को प्रेरित करेंगे?

Makar Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Makar Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: मकर राशि. आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और द्वितीय भाव के सूर्य-मंगल आपको सामाजिक मान-सम्मान दिलाएंगे.

करियर-बिजनेस: मीन राशि के शनि और शुक्र की युति आपके पेशेवर जीवन में स्थिरता लाएगी. बेरोजगारों को आज रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होने के योग हैं. ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन रिजल्ट अच्छा मिलेगा.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ घर की साज-सज्जा या किसी मांगलिक कार्य की योजना बनाएंगे. घर का वातावरण बेहद सुखद और सकारात्मक बना रहेगा. आज पार्टनर से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है.

स्वास्थ्य: घुटनों या पैरों में हल्का दर्द हो सकता है. मानसिक रूप से आप बहुत मजबूत रहेंगे, रात को पर्याप्त विश्राम अवश्य करें. आज जोड़ों में दर्द हो सकता है.

सावधानी: आज किसी को उधार न दें क्योंकि धन वापस मिलने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है.
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें और काले कुत्ते को तेल लगी हुई रोटी खिलाएं.

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 7 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 07 मार्च 2026: पार्टनर से रिश्तों में बढ़ेगी गर्माहट या आएगी दूरी, जानें क्या कहते हैं सितारे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >