मकर राशिफल 14 अप्रैल 2026: धन लाभ के योग, करियर में बड़ी सफलता के संकेत

Aaj Ka Makar Rashifal 14 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Makar Rashifal 14 April 2026: आज चंद्रमा का द्वितीय भाव में गोचर धन संचय और वाणी में प्रभाव बढ़ाने वाला रहेगा. आपकी राशि के स्वामी शनि मीन राशि में सूर्य और मंगल के साथ स्थित हैं, जिससे भाई-बहनों के साथ संबंधों में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी. वहीं, शुक्र का चतुर्थ भाव में होना सुख-सुविधाओं और भौतिक संसाधनों की प्राप्ति कराएगा.

करियर और व्यवसाय: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभदायक रहेगा. व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है. ऑफिस में आपके कार्य करने की गति तेज रहेगी और रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं.

लव लाइफ: आज आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक प्रोटेक्टिव रह सकते हैं. फोन पर रोमांटिक बातचीत और भविष्य की योजनाएं बनेंगी. प्रपोज करने के लिए समय अनुकूल है. पार्टनर के साथ डिनर पर जाकर पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का अवसर मिलेगा. लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी.

स्वास्थ्य: मुख से संबंधित रोग या दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है. स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. शनि की स्थिति के कारण पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, इसलिए लापरवाही न करें. संतुलित आहार लें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें.

  • सावधानी: वाणी में कठोरता से बचें, अन्यथा अपनों से दूरी बढ़ सकती है.
  • उपाय: आज मंगलवार का दिन है, इसलिए हनुमान जी की मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करें.
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: नीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >